देहरादून, मार्च 24 -- हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मंगलवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने उनका आशीर्वाद लिया। धर्म व समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने भी मंत्री को आशीर्वाद देते हुए समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अखाड़ा के अन्य संत-महात्मा आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...