मंत्री प्रदीप बत्रा ने जलाया आशीर्वाद का दीया
देहरादून, सितम्बर 18 -- रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने धर्मपत्नी मनीषा बत्रा के साथ अपने आवास पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा से पूर्ण जीवन की मंगलकामना की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित और दूरदर्शी नेतृत्व देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देश विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने 'एक दीप आशीर्वाद का, एक दीप विश्वास का' भाव के साथ प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- बरला इण्टर कॉलेज में मनाया मोदी का जन्मदिवस यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जला 'आशीर्वाद का दीया' यह भी पढ़ें- मोदी के जन्मदिवस पर शहर से देहात त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.