नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- गोल्ड का नाम सुनते ही हर किसी का ध्यान चला जाता है। लेकिन इस बार वो ज्वैलरी वाले गोल्ड की बात नहीं कर रहे बल्कि खाने वाले गोल्ड की बात हो रही। दरअसल, यूनियन मिनिस्टर पियूष गोयल ने खास तरह के फल को लद्दाख का गोल्ड बोला। ये फल है सी बकथार्न, जो लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों में उगता है और इस फल को जीआई टैग मिला हुआ है। सी बकथार्न को सुपर फूड माना जाता है। ये ऊंचे, ठंडे, हाई एल्टीट्यूड एरिया में उगने वाला छोटा ऑरेंज कलर का खट्टा फल है, जो एक बेरी है और अपनी न्यूट्रिशनल वैल्यू की वजह से जाना जाता है। इसमे विटामिन सी, मिनरल्स, फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कंपाउंड्स की मात्रा बाकी फलों की तुलना में काफी ज्यादा होती है।सी बकथार्न को लद्दाख का गोल्ड क्यो बोला जा रहा? छोटी-छोटी झाड़ियों में उगने वाला ये फल एशिया के साथ ही यूरोप...