बाराबंकी, मई 17 -- रामसनेहीघाट। सोशल मीडिया पर मंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर माहौल खराब करने तथा लोगों से आए दिन दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कोतवाली निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या यादव व्यक्ति द्वारा अयोध्या यादव समाजवादी नाम से फेसबुक आईडी संचालित की जा रही थी। हाल ही में उक्त आईडी से एक मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार पोस्ट के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनने लगी थी और कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी विजय यादव ने युवक की गिरफ्तारी...