रांची, अप्रैल 19 -- रांची। झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ ने पशु चिकित्सा सेवा नियमावली के अनुरूप पदों के चिन्हितिकरण को पिछले दिन मंत्री परिषद से स्वीकृति मिलने पर हर्ष प्रकट किया है। संगठन की ओर से इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के प्रति आभार प्रकट किया है। संघ के अध्यक्ष डॉ सैमसन संजय टोप्पो तथा महामंत्री डॉ शिवानंद कांशी ने कहा है कि यह बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है। इससे पशुपालन एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड में नई ऊर्जा का संचार होगा। विभागीय सचिव अबूबकर सिद्दकी, निदेशक आदित्य कुमार, संगठन के सदस्य व झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के प्रति भी पहल के लिए आभार जताया गया है। यह भी पढ़ें- आवारा पशुओं के पंजीकरण पर वर्चुअल बैठक 21 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...