वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को रमरेपुर वार्ड में डूडा, वीडीए एवं विधायक निधि से 1 करोड़ 41 लाख 64 हजार रुपये से निर्मित सात सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें जोशीजी के बगीचे के अंतर्गत मधुकर पांडेय के मकान से बृजेश सिंह के मकान, हरिजन बस्ती में भारत जायसवाल के मकान से एफसीआई गोदाम, अनौला पटेल बस्ती, हरिजन बस्ती और मौर्या बस्ती के कार्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...