मंत्री ने सांसद के सवाल का भेजा जवाब
बलिया, अक्टूबर 30 -- बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी द्वारा लोकसभा में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं और कारीगरों की समस्याओं के सवाल पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने जवाब भेजा है। लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाए गए मुद्दे के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि खादी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और कारीगरों के आर्थिक हितों को सुरक्षित करने के लिए मंत्रालय की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। सांसद ने खादी संस्थाओं को भुगतान में देरी, कच्चे माल में कमी, कार्यशील पूंजी पर ब्याज का बोझ तथा कतिनों और बुनकरों को कम मजदूरी मिलने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.