मंत्री ने विभिन्न स्थलों पर फहराया राष्ट्र ध्वज
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सूबे के स्टाम्प राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शहर के विभिन्न स्थलों पर विशाल राष्ट्रीय ध्वजों का प्रतिस्थापन कर उन्हें फहराया। विशेष रूप से पुलिस लाइन, आशापुरा चौराहा, पहड़िया स्थित सीआरपीएफ कैंप, यूपी कॉलेज, आंबेडकर चौराहा, कचहरी पर करीब 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगे को फहराया। मंत्री ने सीआरपीएफ परिसर में विधायक निधि से 7.825 लाख से 100 फीट ऊंचे पोल पर स्थापित विशाल तिरंगे का उसे फहरा कर लोकार्पण किया। आंबेडकर चौराहा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पूर्व पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.