बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने 31 लाभार्थियों के बीच छह लाख 90 हजार रुपये का चेक वितरित किया। साथ ही शौचालय का निर्माण कराने वाले 29 लोगों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी। मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत पकरीसराय की रिंकू देवी और मोहनपुर के रजनीकांत पांडेय को 20-20 हजार रुपये का चेक दिया गया। मौके पर प्रखंड कार्यालय से निर्गत छह शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र और 2 व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा सरकार ग्रामीण विकास और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति व बधाई पत्र वितरित बीमारियों से बचाव और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर घर शौचालय का उपयो...