लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने गुरुवार को रेशम उत्पादन पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेशम उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। रोजगार के लिए भी रेशम को सशक्त बनाया जा सकता है।उन्होंने विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान प्रशिक्षण, बजट व्यय, निगरानी सिस्टम, स्वरोजगार बढ़ाने पर चर्चा की। निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं के सत्यापन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तय करने, नियमित मॉनिटरिंग और प्रशिक्षित लाभार्थियों को स्वरोजगार एवं उत्पादन गतिविधियों से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।बजट यह भी पढ़ें- खादी ...