मंत्री ने भरा एसआईआर का एन्यूमरेशन प्रपत्र
देवघर, जुलाई 11 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने गुरुवार को अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय मतदाता होते हैं। उन्होंने झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र अवश्य भरें। इससे मतदाता सूची अद्यतन और सुदृढ़ होगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। मंत्री ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भरा एन्यूमरेशन फॉर्म लोगों से आग्रह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.