मंत्री ने बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- बंदरा। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में गुरुवार को खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने पूजा-अर्चना की। प्रधान पुजारी आचार्य राजन झा ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सभागार में भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने अंगवस्त्र व पाग से मंत्री को सम्मानित किया। उसके बाद मंत्री ने दिवंगत पूर्व कुलपति व पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी के मतलुपुर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुत्र डॉ. रमण त्रिवेदी से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर बैद्यनाथ पाठक, रंगीश ठाकुर, ललन त्रिवेदी, मनीष झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.