समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत पिछड़ा अति पिछड़ा बालिका आवासीय प्लस टू विद्यालय ध्रुवगामा के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर राज्य के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल रतन है। छात्राएं अगर मन लगाकर पढ़ाई पूरा करेगी तो निश्चित ही वह अपने मकसद में सफल होगी। धन्यवाद ज्ञापन कल्याणपुर मध्य मंडल भाजपा अध्यक्ष अरुण साहनी ने किया। यह भी पढ़ें- मंत्री ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित मौके पर जिला अध्यक्ष नीलम साहनी एवं जिला उपाध्यक्ष म...