पटना, जुलाई 13 -- गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज मिल का दौरा किया। उन्होंने चीनी मिल का कामकाज देखा। साथ ही गन्ना विकास गतिविधियों की जानकारी ली। मंत्री ने गन्ना किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में अनुदान देने की चर्चा की।मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार किसानों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इसके पहले मिल के प्रबंध निदेशक कुणाल यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। किसानों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री को पंजाब सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वहां के संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। मिल के प्रबंध निदेशक ने गन्ना किसानों को दी जा रही सुविधाओं, सेवाओं और विकास कार्यक्रमों के बारे में ...