बगहा, मई 28 -- चौतरवा, एक संवाददाता। लोगो की समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार सरकार के पशु एवं व मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम कोल्हुआ चौतरवा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने व उसका निदान आन द स्पॉट करने का कार्य गुरुवार को किया। जिसमें जिला के कई प्रखंडों के दर्जनों लोग अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री के पास पहुंचे थे। जिसका एक-एक कर निदान करने का कार्य मंत्री ने किया।मंत्री नंदकिशोर राम ने बताया की जिला के कई प्रखंड से लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्या का आन द स्पॉट निपटारा कराने का कार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या उन्होंने बताया की कई मामलों में जांच कर अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। मंत्र...