गिरडीह, मार्च 7 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के ग्राम शहरपुरा में चेकडैम निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उदघाटन समारोह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि चेक डैम बनने से वर्षा जल का संरक्षण होगा और भूजल स्तर में भी सुधार आएगा। इससे खेती करने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिलान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.