हरदोई, मार्च 13 -- सुरसा। विकास खंड सुरसा के ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा रहीं। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए बिलग्राम-हरदोई मार्ग को जल्द फोरलेन कराने का आश्वासन भी दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा और ब्लॉक प्रमुख विजय पाल ने भी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी। आयोजक धनंजय मिश्रा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...