भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर। मंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को पेश बिहार बजट को अभूतपूर्व बताया। वे भागलपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दो दिन पहले केंद्र का बजट आया। वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला है। राज्य के बजट में कृषि, रोजगार और महिलाओं पर विशेष फोकस रहा है। ये सभी पंचायतों के विकास में सहायक होंगे। केंद्र सरकार ने बजट में जन भागीदारी को महत्व दिया है। पंचायत राज विभाग द्वारा स्थाई समिति को सशक्त किया जाएगा। लोगों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। 16वें वित्त आयोग की राशि से बिहार के गांवों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। कहा, अभी दुनिया में उथल-पुथल मची है। ऐसे में देश का बजट काबिलेतारीफ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.