रांची, जून 28 -- रांची। झारखंड से हज की यात्रा पर जाने वाले लोग 20 जुलाई तक ऑनलाइन हज आवेदन जमा कर दें। निर्धारित तिथि बीतने के बाद हज आवेदन जमा नहीं लिया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने झारखंड के सभी मस्जिदों के इमाम, खतीब और ओलेमाओं से अपील की है कि वे जुमे के खुतबे और धार्मिक सभाओं में जनसंपर्क के माध्यम से हज आवेदन जमा करने की जानकारी दें, ताकि कोई भी व्यक्ति आवेदन करने से वंचित नहीं रहे। मंत्री ने कहा कि हज आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइड के माध्यम से भरें। मंत्री ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फर्ज है। आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति समय पर आवेदन जमा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...