देहरादून, जनवरी 13 -- ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। मंगलवार को नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से धन्यवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। मंत्री गणेश जोशी ने एसोसिएशन द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था केवल गोरखा समाज ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। कहा कि सैनिकों के बीच मैं एक मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.