रांची, जनवरी 27 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री सह स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया। कल्याण विभाग के अंतर्गत सोनचीपी स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में 50 बेड वाले बालक छात्रावास और छह नए कक्षा भवनों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। वहीं डीएमएफटी मद से कस्तूरबा विद्यालय में 10 अतिरिक्त कक्षा भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त अभिभावकों-शिक्षकों की बैठक में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नवोदय विद्यालय, आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना कर देश में आधुनिक शिक्षा की नींव रखी है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और विवेक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.