गोड्डा, जून 21 -- मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को सूबे की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें- मशरक में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए नेताओं ने किया स्वागतविकास योजनाओं का लोकार्पण उन्होंने प्रखंड मुख्यालय परिसर में 6 करोड़ 16 लाख 34 हजार रुपये की लागत से निर्मित प्रखंड विकास पदाधिकारी आवास, अंचलाधिकारी आवास, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी आवास, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी आवास सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण किया। कहा कि लंबे समय से इन भवनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसमें रहने वाले अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे थे। इसके तैयार होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को सरकारी सेवाओं का ...