बिहारशरीफ, मई 31 -- राजगीर में श्राद्धकर्म में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि फोटो : मंत्री श्रवण-राजगीर में शनिवार की शाम श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। अस्थायी पटेल धर्मशाला के संरक्षक रामकृष्णा प्रसाद की पत्नी कलावती देवी का निधन हो गया। शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उनके श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए और शोक प्रकट किया। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने रामकृष्णा प्रसाद, पुत्र युवराज पटेल, पुत्रवधु किरण पटेल, पौत्र अभिषेक पटेल उर्फ रोहित, पौत्री अर्चना पटेल को धीरज से काम लेने को कहा। यह भी पढ़ें- मंत्री ने कलावती देवी के निधन पर जताया शोक मंत्री ने कहा कि यह तो कुदरत की रीत है। आने वाले को...