मंत्री ने एमडीए से मांगी अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की सूची
मुजफ्फर नगर, जून 5 -- मुजफ्फरनगर प्रदेश के राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अवैध कॉलोनियों, अतिक्रमण और बरसात से पूर्व सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) से अब तक ध्वस्त की गई अवैध कॉलोनियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा और यह भी निर्देश दिए कि जहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है, वहां दोबारा निर्माण तो नहीं हुआ, इसकी जांच कराई जाए।गुरुवार को प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन परिसर में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.