रुडकी, अगस्त 13 -- कलियर, संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण एवं समाज कल्याण मंत्री खजानदास और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने गुरुवार को साबिर पाक की दरगाह में चादर और फूल पेश किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने उर्स के दौरान जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्स में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- साबिर पाक के उर्स की पहली रस्म परचम कुशाई अदा इसमें सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Roorki ...