नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एयर इंडिया की फुकेट (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही फ्लाइट एआई-2379 के टर्बुलेंस में फंसने से घायल हुए यात्रियों का नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। इस मौके पर मंत्री ने घायलों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मंत्री ने बताया कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी फोर्टिस और मेदांता अस्पताल में भी मौजूद हैं। अस्पताल प्रशासन और एयर इंडिया के साथ समन्वय कर रहे हैं, जिससे कि घायलों को बेहतर इलाज और जरूरी सहायता मिल सके। यह भी पढ़ें- मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर लिया घायलों का हालचालडीजीसीए ने जांच के आदेश दिए उधर, घटना के बाद विमान को हैंगर में ले जाया गया है। जांच के लिए फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिक...