मंत्री नीतीश मिश्रा की बैठक में भारी हंगामा, पाटलिपुत्र टाउनशिप के विरोध में किसान, सीएम आवास तक मार्च का ऐलान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 22 -- बिहार के पटना में प्रस्तावित पाटलिपुत्र टाउनशिप योजना को लेकर आयोजित बैठक में शनिवार को भारी हंगामा हो गया। पुनपुन, फतुहा आदि इलाकों से आए किसानों ने इस टाउनशिप का विरोध करते हुए सरकार से योजना वापस लेने की मांग कर दी। बैठक के बीच में ही किसानों ने नारेबाजी कर दी और आखिरी में वे मंच पर चढ़कर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा के सामने नारेबाजी कर ने लगे। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। किसानों ने 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास तक मार्च निकालने का ऐलान भी कर दिया। जानकारी के अनुसार, नगर विकास विभाग की ओर से शनिवार को पटना के ऊर्जा भवन में पाटलिपुत्र टाउनशिप के हितधारकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों, वास्तुविदों और उद्यमियों ने भाग लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनसे कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.