छपरा, दिसम्बर 15 -- फोटो 3: साहेबगंज चौक पर सोमवार को सूबे के पथ व नगर विकास मंत्री को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताते भाजपाई छपरा, एक संवाददाता। सूबे के पीडब्ल्यूडी व नगर विकास मंत्री नितिन नवीन के हाथ भाजपा की कमान सौंपे जाने पर पार्टी को और ताकत मिलेगी। बीजेपी विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता तक का बीजेपी में सम्मान है। नितिन जी के नेतृत्व में जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा। इधर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साहेबगंज चौक पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रसन्नता जतायी। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि पार्टी ने जो फैसला लिया है इससे आने वाले चुनाव में इसका व्यापक लाभ मिलेगा। ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू चौहान ने कहा है कि इनको पार्टी की कमान सौंपे जाने पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.