अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- अल्मोड़ा। उड़ने वाली कार 'हैपिडा स्काईनेक्स' के बाद से चर्चाओं में आए रवि टम्टा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। गडकरी ने रवि की कार को भविष्य की परियोजना करार देते हुए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

रवि टम्टा की चर्चा धौलादेवी ब्लॉक के फाफलीखान गांव निवासी रवि टम्टा ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर 'हैपिडा स्काईनेक्स' ओर भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन के भविष्य पर चर्चा की। रवि ने बताया कि नितिन गडकरी ने हैपिडा स्काईनेक्स को भविष्य की अपार संभावनाओं वाली परियोजना बताया है। साथ ही इसे आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सहायता, वित्तीय सहयोग, मार्गदर्शन व अन्य सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन भी दिया है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद ...