मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कराई स्वगणना
लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी शुक्रवार को स्वगणना फॉर्म भरा। उन्होंने नागरिकों से जनगणना पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि डाटा सुरक्षित है और गोपनीयता के सभी मानकों का पालन हो रहा है। मंत्री ने कहा कि जनगणना-2027 में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य डाटा संकलन की प्रक्रिया को तेज करना और त्रुटिहीन व सटीक आंकड़े प्राप्त करना है। सरकार जिला और ग्राम स्तर तक जागरूकता अभियान चलाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क और सहायता केंद्र स्थापित किए जाने के लिए भी कहा गया है। मंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अपने-अपने स्तर पर इस कार्यक्रम का प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.