मंत्री नंदी के जन्म दिन पर हर नगर में होगा रुद्राभिषेक
कौशाम्बी, जून 23 -- कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को 12 जुलाई को जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यकर्ता व समर्थक मंत्री का पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। जिले में अबकी बार जन्मोत्सव पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि के नेत़त्व में व्यापारी नेताओं जिला मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में सभी नगरों के पदाधिकारी बुलाए गए थे। बैठक में तय हुआ कि सभी नगरों में मंत्री के जन्म दिन पर शिवालयों में रुद्राभिषेक किया जाएगा। साथ ही भंडारा का आयोजन होगा। सभी नगरों के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर मंझनपुर नगर के अध्यक्ष अंशुल केसरवानी, मंडल प्रभारी अनिल केसरवानी, नरेंद्र चंद्र केसरवानी आदि लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.