मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखियाओं ने की विकास पर अहम चर्चा
गोड्डा, अप्रैल 25 -- महगामा प्रतिनिधि । :महगामा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। सिनपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र पासवान,बसवाहरा पंचायत के मुखिया हबीब आलम तथा समरी पंचायत के मुखिया मिनहाज आलम ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पंचायतों के समग्र विकास, स्वच्छता अभियान और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।बैठक में पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की विकास रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।इसके यह भी पढ़ें- घाघरा के चुंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.