गोड्डा, फरवरी 17 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । सदर प्रखण्ड अंतर्गत मालिनी गांव में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि बहुत धूम धाम से होते आ रहा है। इस वर्ष भी महा शिवरात्रि यहां के युवाओं द्वारा हर्षौल्लास के साथ सुंदरकांड पाठ,और शिव बारात निकाली गई जो मालिनी गांव से हरिपुर, दोमुंही, मालिनी मोड़ होते हुए बाबा मालिनेश्वर नाथ मंदिर तक पहुंची इस बीच हजारों श्रद्धालु बच्चे बूढ़े, माता बहने सभी बारात में शामिल रहे। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा महाप्रसाद हेतु खीर की व्यवस्था कराई गई थी। साथ ही महाशिवरात्रि कमिटी में मुख्य रूप से सुमित वत्स सिंटू, सपन ठाकुर, कुमार नित्यानंद, मिथलेश ठाकुर, अमित ठाकुर एवं गांव के सभी युवा और बच्चों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.