चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा। सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने झारखंड सरकार के भू राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से आवासीय कार्यालय में भेंटवार्ता की। इस दौरान मंत्री ने राजाराम गुप्ता से सड़क सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। व सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वही श्री गुप्ता ने सदर अस्पताल चाईबासा में मरीजों एवं घायलों के सुविधा हेतु अतिरिक्त नए एम्बुलेंसों की उपलब्धता, ब्लड बैंक की व्यवस्था में सुधार, तथा सदर अस्पताल में मनोचिकित्सक,अल्ट्रासाउंड व चर्म रोग के स्थायी चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक पहल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानव कल्याण का एक अभिन्न अंग है - डीसी इस पर मंत्री श्री बि...