मेरठ, दिसम्बर 27 -- महाभारतकालीन हस्तिनापुर को लेकर चर्चाओं में आए प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा है कि उनके एक पुराने संदर्भ को गलत तरीके से पेश किया गया है। हस्तिनापुर उनके लिए सदैव पूजनीय रहा है। उन्हें हस्तिनापुर से विधायक होने का गर्व है। मंत्री दिनेश खटीक ने बयान में कहा है कि पांची स्थित एमएस हेरिटेज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने महाभारत काल के 'द्रौपदी चीरहरण' का भावपूर्ण मंचन किया था। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने उसी ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया था। दिनेश खटीक के अनुसार चीरहरण महिला अत्याचार की सबसे वीभत्स घटना थी, जिसके बाद द्रौपदी ने सभा में मौन रहने वालों को श्राप दिया था। इसी पौराणिक मान्यता के आधार पर उन्होंने उस समय की परिस्थितियों पर बात की थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.