जमुई, मई 8 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई के झाझा विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक दामोदर रावत ने शुक्रवार को परिवहन विभाग की कमान संभाली। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेता की उपस्थिति में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले श्री रावत 2007 और फिर 2010 में मंत्री पद की शपथ ली थी। 2015 के 11 साल बाद फिर उन्होंने मंत्री का पद संभाला है। श्री रावत के शपथ ग्रहण करते ही जमुई में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जब उनका नाम मंत्रिमंडल की सूची में आया था तो जमुई से सैकड़ो समर्थक पटना के लिए रवाना हुए थे। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके गिद्धौर स्थित आवास के बाहर काफी आतिशबाजी हुई थी। लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी थी। शुक्रवार को श्री रावत ने विभाग का पद का प्रभार लेते हुए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.