मंत्री जोशी ने मसंदावाला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मसंदावाला क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश के कारण मलबा आने से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जमा मलबे को तत्काल साफ कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने पुल के नीचे ब्लॉक निर्माण का कार्य शीघ्र कराने के भी निर्देश दिए, जिससे भविष्य में भारी बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव एवं मलबे से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। यह भी पढ़ें- आपदा प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.