देहरादून, जुलाई 28 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोली चिड़ोवाली, आर्य नगर नई बस्ती, केनाल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एप्रोच रोड धंसने पर जांच बैठाईनिरीक्षण के दौरान सुरक्षा उपाय निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कंडोली चिड़ोवाली क्षेत्र में बरसाती नदी से पुश्ते में हो रहे कटान पर तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा पुश्ते को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की ज...