नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक अत्यंत दुखद घटना घटी। ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी ( PS) राजू अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पशुपालन मंत्री वाकिति श्रीहरि ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया और राजू को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिस कारण उनकी मौत हो गई।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजू हॉल के फर्श पर लेटे हुए हैं। सफेद कुर्ते में मंत्री वाकिति श्रीहरि घुटनों के बल बैठे हुए है और उनके सीने पर लगातार दबाव डाल रहे हैं यानी सीपीआ...