मंत्री जी, आपके गार्ड ने हमला किया; संजीव बालियान के आवास के बाहर हंगामा, धरने पर बैठे लोग
मुजफ्फरनगर, जुलाई 27 -- UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय निवासी अमित बाना ने डॉ. बालियान के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और उनकी कार में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए परिवार और कॉलोनीवासियों के साथ धरना शुरू कर दिया। सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक मामला शांत नहीं हो सका। ये मामला नई मंडी थाना क्षेत्र की ए-टू-जेड कॉलोनी अमित बाना का आरोप है कि रविवार रात 10:30 बजे वह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। ए-टू-जेड कॉलोनी में उन्होंने मोबाइल पर बात करने के लिए अपनी कार सड़क किनारे रोक दी। इसी दौरान सिविल ड्रेस में आए दो युवक उनके पास पहुंचे और बिना किसी विवाद के अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। अमित के मुताबिक, एक युवक ने बेसबॉल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.