महोबा, फरवरी 5 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक दिन पूर्व एक कार्यक्रम में विधायक ने कहा,"मंत्री क्या चीज हैं. जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे।" इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विधायक के इस बयान पर उनके पिता एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा-महादेव मेरे बेटे को सद्बुद्धि दें। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर विधायक के दो वीडियो वायरल हुए, जिनमें वह जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर जलशक्ति मंत्री पर हमलावर नजर आए। वायरल वीडियो में विधायक कहते दिखाई दे रहे हैं कि मंत्री का काफिला रोकना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.