हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी। सहायता प्राप्त विद्यालयों में विलंब से वेतन मिलने की समस्या को लेकर उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ, नैनीताल की इकाई ने शनिवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपा। संघ ने अवगत कराया कि विगत वर्षों से फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का वेतन, बजट के अभाव में महीनों लंबित रहता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कैड़ा ने तत्काल वित्त सचिव दिलीप जावलकर से दूरभाष पर वार्ता कर अनुदान बजट शीघ्र निर्गत करने के निर्देश दिए। वित्त सचिव ने सोमवार को इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। संघ के जिलामंत्री एलडी पाठक ने तथ्यों सहित शिक्षकों की आर्थिक कठिनाइयों को प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- इस राज्य में कांग्रेस सरकार का बड़ा आदेश, अफसरों को अगले 6 महीने 30 फीसदी कम वेतन; क्या वजह प्रतिनिधिमंडल में जिला...