मऊ, दिसम्बर 27 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बेलौली चौराहे पर शुक्रवार की शाम मंत्री दारा सिंह चौहान को ग्रामीणों ने क्षेत्र की जर्जर सड़क और पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्षों से सड़क की स्थिति बदहाल है। जिससे रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में गांव का संपर्क मार्ग कट जाता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, किसानों और बीमार लोगों पर पड़ता है। कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.