बोकारो, सितम्बर 9 -- कसमार, प्रतिनिधि। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में मंगलवार को कसमार बाजार टांड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शोकसभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम, सिकंदर कपरदार, सुभाष चंद्र ठाकुर, कुलदीप कुमार करमाली, पूर्व मुखिया नरेश महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। य...