मंत्री को कांग्रेसी नेता ने सौंपा मांगपत्र
गढ़वा, जून 3 -- कांडी। कांग्रेस नेता प्रभात दुबे उर्फ बडू दुबे ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। मंत्री ने जल्द समाधान और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री को दिए गए मांग पत्र में विश्रामपुर प्रखंड के ग्राम राजखांड़ (आंबेडकर नगर) स्थित धुरिया नदी पर पुल निर्माण व घासीदाग मुख्य सड़क से राजखाड़ तक सड़क निर्माण, कांडी प्रखंड के राणाडीह पंचायत स्थित गवर्नर रोड के सामने कोयल नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग भी प्रमुख है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने यथाशीघ्र पुल निर्माण के लिए आश्वासन दिया और विभाग को प्रमुखता से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.