मंत्री कैड़ा संग नियमितीकरण के लिए सीएम से मिले उपनल कर्मी
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में 15 से 20 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अब भी हर साल अनुबंध नवीनीकरण कराना पड़ रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उपनल कर्मचारियों का संविदा अनुमन्यता प्रकरण करीब 30 वर्षों से लंबित है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा की निरंतरता और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के स्थायी नियुक्ति की व्यवस्था, न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.