हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को महिला विधेयक को लेकर हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले 27 सालों में कांग्रेस ने हमेशा महिला विधेयक का विरोध किया है। इसके चलते इस बार भी संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पास नहीं हो सका। उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों में मातृशक्ति, कांग्रेस को सबक सिखाएगी।कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस व विपक्षी नेताओं ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को छीनने का काम किया। बावजूद इसके केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए आगे रही हैं। यह भी पढ़ें- महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी: अलका उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...