मंत्री कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
नैनीताल, सितम्बर 2 -- भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी, अल्चौना, पांडेछोड़, भीमताल, कुवाताल समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मार्गों समेत अन्य नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री कैड़ा ने प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान मंत्री कैड़ा ने. जिलाधिकारी को आपदा से हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Nainital News: पांडेछोर में नुकसान का हरीश पनेरू ने लिया जायजा उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.