रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और रुद्रपुर को मॉडल सिटी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। मंत्री ने वार्ड 38 में नाला निर्माण व पुलिया कार्य, वार्ड 28 सब्जी मंडी में टिन शेड, सीसी सड़क व नाली निर्माण, ट्रांजिट कैंप स्थित सुभाष पार्क के सौंदर्यीकरण, विभिन्न वार्डों में हॉटमिक्स सड़क निर्माण, सड़क सरफेसिंग और नगर निगम बाउंड्रीवॉल और मुख्य द्वार निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के विकास कार्यों से प्रभावित दिखे कैबिनेट मंत्री कैड़ा उन्ह...