मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, नुकसान का लिया जायजा
हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, पोखराड़, सलियाकोट, काफली, सुपी, बुरांशी सहित विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सड़क मार्गों, मकानों, पेयजल लाइनों और बिजली व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा कि आपदा के कारण कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई मकानों पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.